sarson ka saag banane ki recipe
सरसों का साग भारत की सबसे पसंदीदा पारंपरिक सर्दियों की रेसिपी है। खासकर पंजाब और हरियाणा में इसे मक्के की रोटी और देसी घी के साथ खाया जाता है। यह स्वाद में लाजवाब और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
इस ब्लॉग के माध्यम से हम sarson ka saag banane ki recipe के बारे में 5 सरल एवं आसान स्टेप में जानेगे,जिसे कोई भी घर पर आसानी देसी एवं पारंपरिक तरीके से बना सकता है।
sarson ka saag banane ki recipe के लिए आवश्यक सामग्री
- सरसों के पत्ते – 500 ग्राम
- पालक – 100 ग्राम
- बथुआ – 100 ग्राम
- हरी मिर्च – 2
- अदरक – 1 इंच
- लहसुन – 6–7 कलियाँ
- मक्के का आटा – 2 चम्मच
- नमक – स्वाद अनुसार
- देसी घी – 2 चम्मच
तड़के के लिए:
- देसी घी – 1 चम्मच
- लहसुन (कटा हुआ) – 5–6 कलियाँ
- सूखी लाल मिर्च – 2
sarson ka saag banane ki recipe के लिए 5 आसान स्टेप
🔹 स्टेप 1: पत्तों को अच्छे से साफ करें
sarson ka saag banane ki recipe में सबसे पहले सरसों, पालक और बथुआ के पत्तों को पानी से अच्छी तरह धोना शामिल है मोटे डंठल हटा दें और पत्तों को हल्का काट लें।
🔹 स्टेप 2: साग को उबालें
प्रेशर कुकर में सभी पत्ते, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन और थोड़ा सा पानी डालें।
अब 2–3 सीटी आने तक पकाएँ।
🔹 स्टेप 3: साग को पीसें
कुकर ठंडा होने के बाद साग को मिक्सर या मथनी से हल्का दरदरा पीस लें। बहुत ज्यादा पतला न करें।
🔹 स्टेप 4: मक्के का आटा डालकर पकाएँ
अब पिसे हुए साग में मक्के का आटा और नमक डालें।
धीमी आंच पर 10–15 मिनट तक पकाएँ और बीच-बीच में चलाते रहें।
🔹 स्टेप 5: देसी तड़का लगाएँ
एक कढ़ाही में देसी घी गरम करें।
इसमें लहसुन और सूखी लाल मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
अब यह तड़का साग में डाल दें।
🍽️ सरसों का साग कैसे परोसे
मक्के कि रोटी के साथ सरसों का साग परोसकर खाने का मजा ही कुछ और होता है खासकर जब यह साग पंजाबी स्टाइल में ढाबा के तर्ज पर तैयार किया जाय I ऊपर से डाला गया देसी मक्खन जैसे ही साग में पिघलता है, उसकी खुशबु पूरे माहौल को देसी स्वाद से भर देती है, इसके साथ इस तरीके से तैयार sarson ka saag banane ki recipe का स्वाद दौर भी दुगना हो जाता जब मक्के किमोटी रोटी के साथ देशी मक्खन,गुड और मूली का साथ मिल जाता है I
सरसों के साग के फायदे (Sarson Ke Saag Ke Fayde)
सरसों का साग सर्दियों में खाया जाने वाला एक पौष्टिक और देसी सुपरफूड है।खासकर तब जब sarson ka saag banane ki recipe देसी स्टाइल में तैयार देसी तरीके से तैयार किया गया हो, इसमें कई जरूरी विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखते हैं। ” ये भी पढ़े “(आंवला के फायदे )
1. इम्यूनिटी बढ़ाता है
सरसों का साग विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है।
2. शरीर को गर्म रखता है
सर्दियों में सरसों का साग खाने से शरीर अंदर से गर्म रहता है और ठंड से बचाव होता है।
3. पाचन तंत्र को मजबूत करता है
इसमें मौजूद फाइबर पाचन को सही रखता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है।
4. आयरन से भरपूर
सरसों का साग खून की कमी (एनीमिया) को दूर करने में मदद करता है, खासकर महिलाओं के लिए फायदेमंद है।
5. हड्डियों को मजबूत बनाता है
इसमें कैल्शियम और विटामिन K पाए जाते हैं, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाते हैं।
6. दिल की सेहत के लिए अच्छा
सरसों का साग कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मदद करता है, जिससे दिल स्वस्थ रहता है ।
7. वजन कंट्रोल में मददगार
कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर होने की वजह से यह वजन घटाने वालों के लिए भी अच्छा विकल्प है ।
8. त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
इसमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा को चमकदार और बालों को मजबूत बनाते हैं।
FAQ :
Q. क्या सरसों का साग रोज खा सकते हैं?
हाँ, सर्दियों में सीमित मात्रा में रोज खाया जा सकता है।
Q. सरसों के साग में मक्के का आटा क्यों डालते हैं?
मक्के का आटा साग को गाढ़ा बनाता है और स्वाद बढ़ाता है।
Q. सरसों का साग कितने दिन तक रखा जा सकता है?
फ्रिज में 2–3 दिन तक सुरक्षित रहता है।
📝 निष्कर्ष
इस तरह से sarson ka saag banane ki recipe हर घर में जरूर ट्राई करनी चाहिए। यह स्वाद, सेहत और परंपरा – तीनों का बेहतरीन मेल है।
अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई हो, तो इसे जरूर शेयर करें I
Disclaimer (अस्वीकरण)
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी और शैक्षिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी प्रकार की चिकित्सकीय सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या डाइट में बदलाव से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
Leave a Reply